Sunday, September 15, 2019
किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी से ख़ास बात
गौशालाओं से जुड़ी, किसानों की विभिन्न सरकारी योजनाओं की वास्तविक स्थिति पर किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी का बड़ा बयान
लखनऊ/ किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी जी ने किसानों और गौशालाओं से जुडी हुयी विभिन्न सरकारी योजनाओ की वास्तविक स्थिति पर प्रकाश डाला जिनमें मुख्य रूप से योगी जी और मोदी जी द्वारा किसानो की मदद करने का आश्वासन जैसे किसान पेंशन योजना एवं किसानो को २००० रुपए तिमाही देने का वादा किया गया था लेकिन अब किसान ठगा महसूस कर रहा है| इसके अलावा गावों में बिजली की दरों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिससे किसान बहुत हताश है और उनके बुरे हालात हो गए है जिनसे उभर पाना मुश्किल है| इन सब कारणों से आम जनमानस पर दबाव बढ़ता जा रहा है| देवेंद्र जी ने आलमबाग की एक घटना का उदाहरण देते हुए कहा कि शहरों में १२ से १४ घण्टे बिजली नहीं आती है और गांव में तो इससे भी बुरे हाल है इसके अलावा बिजली की दरों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है जबकि दूसरे राज्यों में बिजली की दरें कम है| इसको लेकर देवेंद्र जी ने सरकार की मंशा पर प्रश्न उठाया है| भूगर्भ जल संरक्षण के विषय में बात करते हुए देवेंद्र जी ने कहा की नवाबगंज स्थित एक फैक्ट्री से ३० से ३६ किलोमीटर का क्षेत्र प्रभावित हो रहा है इसके विरोध में एक मुहीम चलायी गयी है साथ ही एल डी ए के कर्मचारियों के भ्रष्टाचार का भी उदाहरण दिया जिसकी वजह से भूगर्भ जल संरक्षण का कार्य सुचारु रूप से नहीं चलाया जा रहा है और सरकार भी इसपर ध्यान नहीं दे रही है| गौशालाओं के विषय में बताते हुए उन्होंने कहा की उनके द्वारा किये गए १० गौशालाओं के निरीक्षण में बहुत सारी अव्यवस्थाएँ उजागर हुयी है जिनमे पानी-चारे की व्यवस्था न होना , शेड की व्यवस्था न होना मुख्य है और यह भी कहा कि गायों की दुर्दशा के बारे में टी वी चैनल पर भी दिखाया जा चुका है और गौवंश की बुरी दशा को देखते हुए किसान मंच ने हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका भी दायर की है जिसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने एक जाँच का आदेश दिया है| देवेंद्र जी का कहना है की यह जाँच पूर्णता निष्पक्ष होनी चाहिए| देवेंद्र जी ने निरीक्षण के दौरान सचाई और जमीनी हकीकत दिखाते हुए पत्रकारों और मीडिया के साथ हुयी मारपीट की घटनाओ की निंदा की और इसके बारे में मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय सरकार को पत्र लिखा है और पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए कहा है| इसके अतिरिक्त यह भी कहा कि किसान मंच सरकारी घोटालो को उजागर करने वाले पत्रकारों और मीडिया के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर खड़ा है|
देवेंद्र तिवारी
प्रदेश अध्यक्ष, किसान मंच
http://publicpowernews.co.in/2019/09/15/gaushalaon-se-judi-kisano-ki-vibhinn-sarkari-yojanaon-ko-wastav-sthit-par-kisan-manch-ke-pradesh-adhyachh-devendr-tiwari-ka-bada-bayan/प्रदेश अध्यक्ष, किसान मंच
Monday, September 2, 2019
Subscribe to:
Posts (Atom)
